{"_id":"6a5e1e8c7b293b1ff200b972","slug":"under-17-and-19-players-showed-their-strength-in-block-level-athletics-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75384-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स में अंडर-17 और 19 के खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स में अंडर-17 और 19 के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
दौड़, शॉटपुट, लंबीकूद सहित कई मुकाबले खेले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जुन्हेड़ा स्थित राजकीय विद्यालय में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स मुकाबलों का आयोजन किया गया। इस दौरान अंडर-17 और अंडर-19 के मुकाबले खेले गए। अंडर-17 श्रेणी की 100 मीटर दौड़ में इशांत ने बाजी मारी जबकि प्रियांशु और भौमिक दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, अंडर-19 श्रेणी की 100 दौड़ में मीटर में मयंक ने बाजी मारी जबकि जागेश दूसरे और रोहन तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ के अलावा शॉटपुट, हाईजंप, लांगजंप और डिस्कस थ्रो के भी मुकाबले खेले गए। साथ ही लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में भी रोमांचक मुकाबले खेले।
अंडर-17 के 200 मीटर के मुकाबले में कृष सिंह पहले स्थान पर रहे जबकि युग दूसरे और इशांत तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में रोनित ने पहला स्थान हासिल किया जबकि कृष दूसरे और रूद्र तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में हरप्रीत, मनीष और लक्ष्य पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर में हरप्रीत, मनीष और गौतम पहले, दूसरे और तीसरे पायदान पर रहे। शॉटपुट में जतिन पहले अर्जुन सिंह दूसरे और प्रियांशु तीसरे पर रहे। ऊंची कूद में मंयक पहले और कुणाल दूसरे पर रहे। लंबी कूद में रोहित पहले स्थान पर रहे जबकि उत्कर्ष दूसरे और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में जतिन पहले स्थान पर रहे जबकि अंशुल दूसरे और रोहन तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं, अंडर-19 के 200 मीटर में मंयक और जागेश पहले और दूसरे जबकि नकुल तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में अभिनव पहले स्थान पर रहे जबकि नकुल दूसरे और लकी तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में तुषार पहले स्थान पर रहे जबकति रोहित दूसरे और हनी तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर में प्रवीण पहले स्थान पर रहे जबकि भव्य ने दूसरा और शिवम ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में शिवम पहले स्थान पर रहे जबकि हनी दूसरे और तनिश तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में आर्यन पहले और शिवम दूसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में शिवम ने पहला स्थान हासिल किया जबकि जतिन दूसरे और मंजीत तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में कबीर ने पहला स्थान हासिल किया जबकि नैतिक दूसरे और यश तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में रिषभ ने पहला स्थान हासिल किया जबकि मंजीत दूसरे और नैतिक तीसरे स्थान रहे।