फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two youths killed in two road accidents

Faridabad News: दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sun, 28 Jun 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed in two road accidents
शवों को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शहर में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।

पहले मामले में थाना सदर क्षेत्र के गांव बसंतपुर पल्ला निवासी दिलीप कुमार (38) शनिवार सुबह रोजाना की तरह बाइक से सीकरी स्थित एक निजी कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जब वह गांव साहुपूरा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सीकरी कट पर पहुंचे, तभी अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक दिलीप कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन




फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आया स्कूटी सवार

दूसरा हादसा थाना सिटी क्षेत्र में हुआ। डबुआ गाजीपुर रोड निवासी संजीव कुमार (35) अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से सीकरी से भुगतान लेकर वापस लौट रहे थे। जब वह बल्लभगढ़ फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार पलवल में एक वर्कशॉप संचालित करते थे और काम के सिलसिले में सीकरी आए थे। उनके परिवार में पत्नी सहित चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed