{"_id":"62139f5cba64330d425ddbae","slug":"two-people-died-during-wedding-in-faridabad-by-electric-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: बैंड-बाजे में शामिल दो कर्मियों की करंट लगने से मौत, चौदह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: बैंड-बाजे में शामिल दो कर्मियों की करंट लगने से मौत, चौदह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Mon, 21 Feb 2022 07:49 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़(फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़(फरीदाबाद)
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 21 Feb 2022 07:49 PM IST
सार
फरीदाबाद में बैंड-बाजे में शामिल दो कर्मियों की करंट लगने से मौत हो गई। मरने वाले अतरू के नौ बच्चे हैं। जबकि दूसरे मृतक अकबर के पांच बच्चे हैं। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरात के दौरान बैंड-बाजे में शामिल दो कर्मियों की करंट लगने से मौत हो गई। थाना तिगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना तिगांव पुलिस के अनुसार 20 फरवरी को गांव जुनेड़ा के रहने वाले मुकेश की बेटी की शादी थी। बरात गुरुग्राम के हाजीपुर से आई थी।
विज्ञापन
एसआई आनंद पाल ने बताया कि बरात ने सोहना जनता बैंड को बुक किया था। रविवार की शाम को बैंड बाजे में छतरी लेकर चल रहे सोहना निवासी अतरू व अकबर भी शामिल थे। इसी दौरान दोनों कर्मियों की छतरी गांव जुनेड़ा में सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। करंट की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह से झुलस गए। घटना से बरात में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
दोनों को उपचार के लिए तुरंत बीके अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसआई आनंद पाल ने बताया कि मृतक अतरू (53) के नौ बच्चे हैं। वहीं मृतक अकबर (31) के पांच बच्चे हैं। दोनों सोहना के पास बनी झुग्गी में रहते थे। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन