{"_id":"5da764028ebc3e014a68a698","slug":"two-operation-theaters-will-made-in-esic-hospital-faridabad-news-noi467766683","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएसआईसी अस्पताल के आपातकालीन में बनेंगे दो ऑपरेशन थियेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएसआईसी अस्पताल के आपातकालीन में बनेंगे दो ऑपरेशन थियेटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईएसआईसी अस्पताल के आपातकालीन में बनेंगे दो ऑपरेशन थियेटर
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। कॉलेज प्रबंधन ने आपातकालीन विभाग में दो नए ऑपरेशन थियेटर बनाने की योजना तैयार की है। इससे गंभीर हालात में आए मरीजों को आपातकालीन विभाग में ही पूरा इलाज उपलब्ध करवाया जाएगा। जल्द ही इसकी फाइल तैयार कर उच्च अधिकारियों के समक्ष मंजूरी के लिए भेजी जाएगी।
स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में करीब पांच लाख ईएसआईसी कार्ड धारक है। इनमें से रोजाना करीब तीन हजार मरीज यहां इलाज के लिए पहुंचते है। इसके अलावा यहां गुरुग्राम, पलवल, मेवात और कई अन्य जिलों से भी मरीज उपचार के लिए आते है। साथ ही यहां सामान्य रोग, प्रसूति, हड्डी, सर्जरी के मरीजों की संख्या भी अत्यधिक है। इसीलिए प्रबंधन ने ऑपरेशन थिएटर बनाने की योजना तैयार की है। यह ऑपरेशन थियेटर उच्च तकनीक से लैस होंगे।
वर्ष 2015 में शुरू हुआ था पहला सत्र
मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एमबीबीएस की पढ़ाई वर्ष 2015 में शुरू हुई थी। इस दौरान ओपीडी में प्राथमिक उपचार के लिए आने वाले मरीजों की संख्या 1000 थी। चार वर्षों में यह संख्या बढ़कर करीब 3000 हो गई है। ऐसे में यहां दो ऑपरेशन थियेटर बनाने की जरूरत महसूस हुई है।
विज्ञापन
आठ ऑपरेशन थियेटर में होते हैं ऑपरेशन
वर्तमान में अस्पताल में आठ ऑपरेशन थियेटर है। इनमें रोजाना करीब 10 से 12 मरीजों के ऑपरेशन किए जाते है, जबकि मरीजों की संख्या इससे कहीं अधिक होती है।
वर्जन
मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। इसी क्रम में आपातकालीन विभाग में ऑपरेशन थिएटर शुरू करने की योजना बनाई गई है, जिससे दुर्घटना में घायल हुए मरीजों का समय पर ऑपरेशन करके उनकी जान बचाई जा सके।
- डॉ असीम दास, डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल