फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two nursing colleges in dyalpur and aura

दयालपुर और औरा गांव में खुलेंगे दो नर्सिंग कॉलेज

Tue, 11 Jun 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two nursing colleges in dyalpur and aura
दयालपुर और औरा गांव में खुलेंगे दो नर्सिंग कॉलेज
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में अस्पतालों में प्रशिक्षित और योग्य नर्सिंग कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए गांव दयालपुर और औरा गांव में नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। मंगलवार को इसकी मंजूरी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी। उन्होंने कहा कि इन नर्सिंग कॉलेजों का निर्माण कार्य 15 माह में पूरा किया जाएगा।
किसी भी अस्पताल में नर्सिंग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इनके बिना अस्पताल को चलाना मुश्किल है। वहीं प्रदेश के अस्पतालों में योग्य नर्सिंग स्टाफ की काफी कमी है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 194.30 करोड़ रुपये की लागत से छह नर्सिंग कॉलेजों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है, जिससे प्रशिक्षित और योग्य नर्सिंग कर्मचारियों की कमी को पूरा करके प्रदेश में लोगों को 24 घंटे चिकित्सा देखभाल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
विज्ञापन

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद में दो नर्सिंग कॉलेज शुरू किए जाएंगे। यह नर्सिंग कॉलेज गांव दयालपुर और औरा गांव में खोले जाएंगे। इसके अलावा रेवाड़ी, कैथल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला जिलों में एक-एक नर्सिंग कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन कॉलेजों की स्थापना के लिए भूमि चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग को पहले ही पट्टे पर दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक खंड, छात्रों के लिए छात्रावास व टीचिंग स्टाफ के लिए आवासीय सुविधा से युक्त प्रत्येक नर्सिंग संस्थान का कॉन्सेप्ट प्लान तैयार व स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed