{"_id":"696d287ced404b71520bca9f","slug":"two-labourers-killed-several-injured-as-tractor-trolley-overturns-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60688-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो मजदूरों की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो मजदूरों की मौत, कई घायल
विज्ञापन
गांव अटेरना के पास हुआ हादसा, ईंट भट्टे पर करते थे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। थाना छांयसा क्षेत्र में शनिवार शाम को सड़क हादसे में ईंट भट्टे पर काम करने वाले दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव मोहना से जवा स्थित भट्ठा की ओर जा रहा था। ट्रॉली में करीब 10 से 12 मजदूर सवार थे।
जानकारी के अनुसार जब ट्रैक्टर गांव अटेरना के पास पहुंचा तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही ट्रॉली में बैठे मजदूर सड़क पर गिर पड़े और कुछ मजदूर ट्रॉली के नीचे दब गए। स्थानी लोगों ने तुरंत ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूर को निकाला। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने आकाश (27 वर्ष) निवासी गांव बिनामी, थाना अतरौली, जिला अलीगढ़ और ज्ञानेंद्र को मृत घोषित कर दिया । हादसे में प्रकाश, हरि चंद, रूप सिंह और चींटू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया है। थाना छांयसा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के परिजनों को सौंप दिया। वहीं शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।