फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   two died in road accident

अलग-अलग सड़क हादसे में दो को मौत

Mon, 22 Feb 2021 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
अलग सड़क हादसे में दो को मौत
विज्ञापन

- मृतकों में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला और युवक शामिल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है।
मुजेसर के शिवाजी नगर निवासी अजुलाल ने पुलिस को बताया कि उनकी मां 80 वर्षीय कुडनबाई सोमवार सुबह घर से टहलने के लिए निकली थी। मछली मार्केट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से उतर गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। आसपास के लोगों ने ट्रक का नंबर नोट कर लिया था।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सराय थाना क्षेत्र में बदरपुर टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन से हुआ। खानपुर दिल्ली की जेजे कालोनी निवासी सुनील ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई जगदीश गाइड का काम करता था। वह ज्यादातर बदरपुर टोल के पास ही रहता था। आसपास के होटल से उसे ग्राहक मिल जाते थे। शनिवार रात में बदरपुर टोल के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed