{"_id":"6127d2788ebc3e79cb724c55","slug":"two-crore-rupees-or-bullets-faridabad-news-noi601198627","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर की कार के शीशे पर लिखकर मांगी दो करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर की कार के शीशे पर लिखकर मांगी दो करोड़ की रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। गांव फतेहपुर चंदीला निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से बदमाशों ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी मांगने की बात डीलर तक पहुंचने के लिए अलग तरीका अपनाया गया है। आरोपी ने उसकी कार के शीशे पर लिखा ‘दो करोड़ या गोली’ इसके आगे ने प्रश्न चिन्ह लगा दिया। पीड़ित रणवीर चंदीला नेे इस बारे में पुलिस को शिकायत दी।
रणवीर ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे एक बैठक से घर लौट रहा था। अपनी स्कॉर्पियो घर के सामने खड़ी कर दी थी। सुबह जब बाहर निकले तो देखा कि कार के शीशे पर लाल रंग से ‘दो करोड़ या गोली’ लिखा था। हिंदी में लिखे इन शब्दों को देखकर उन्हें लगा कि शायद किसी ने मजाक किया है। उन्होंने अपने स्तर पर आसपास व बच्चों से पूछताछ की। बाद में मामला गंभीर लगने पर एनआईटी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। चंदीला के मुताबिक, उन्हें पहले भी दो बार फोन पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। एनआईटी पांच थाना प्रभारी फूल कुमार का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच कर रही है।
शहर में तीसरा मामला है
इससे पहले मंगलवार को एनआईटी एक निवासी कारोबारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। कारोबारी को तिगांव का एक युवक ने व्हाट्स एप पर कॉल कर रकम देने के लिए कह रहा था। वहीं, बुधवार को बसेलवा कॉलोनी निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से भी पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला आया था। लगातार ऐसे मामले सामने आने से लोगों में भय का माहौल है।