फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two children died after eating home-cooked food in Faridabadरात डेढ़ बजे हुआ था पेट दर्द: घर का खाना खाने के ब

रात डेढ़ बजे हुआ था पेट दर्द: घर का खाना खाने के बाद दो बच्चों की हुई मौत, पिता पहले ही छोड़ चुके संसार

Sun, 31 Aug 2025 05:08 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sun, 31 Aug 2025 05:08 PM IST
सार

महिला के पति की लगभग छह वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह अपने चार बच्चों के साथ स्कूल में रह रही थी। घर का खाना था और सभी ने खाया था, लेकिन केवल दो बच्चों तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two children died after eating home-cooked food in Faridabadरात डेढ़ बजे हुआ था पेट दर्द: घर का खाना खाने के ब
घर का खाना खाने से दो बच्चों की मौत - फोटो : Chatgpt

विस्तार

हरियाणा स्थित फरीदाबाद के बीके अस्पताल में बीती रात एक मामला सामने आया, जहां रात को घर का खाना खाने के बाद करीब डेढ़ बजे के करीब लड़की के पेट में अचानक दर्द उठा। इसके बाद लड़के के पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद बच्चों को अस्पताल में लाया गया, लेकिन दोनों बच्चों की मौत हो गई।

विज्ञापन

गुरचरण सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई रामचंद कलसाड़ा गांव में एक सरकारी स्कूल में काम करते हैं, उसी स्कूल में बहू अपने 4 बच्चों के साथ रहती थी। शनिवार रात करीब 7 बजे सभी ने खाना खाया। खाना खाने के बाद देर रात करीब डेढ़ बजे बेटी नियती (15) के पेट में अचानक दर्द उठा। इसके बाद गांव में ही उसे एक डॉक्टर के पास ले गए। उसकी दवा लाने के बाद जैसे ही घर पहुंचे, तभी बेटे कपिल (13) की तबीयत भी बिगड़ने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग हथीन के निवासी हैं। बच्चों की मां ने अपने भाई को फोन किया। भाई ने बीके अस्पताल में लाने के लिए कहा, लेकिन रविवार सुबह करीब 5 बजे अस्पताल आने तक दोनों की मौत हो गई थी। 
 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके भाई की बहू के पति की लगभग छह वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह अपने चार बच्चों के साथ स्कूल में रह रही थी। घर का खाना था और सभी ने खाया था, लेकिन केवल दो बच्चों तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि जिस खाने को सभी ने खाया फिर उससे किसी और की तबीयत नहीं बिगड़ी इन दोनों के ही पेट में दर्द क्यों हुआ। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शव ग्रह में रखवा दिया है। पुलिस की ओर से परिवार का बयान दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed