फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two brothers arrested for pushing a woman and her father-in-law off a roof

Faridabad News: महिला व उसके ससुर को छत से धक्का देने वाले दो भाई गिरफ्तार

Tue, 10 Mar 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two brothers arrested for pushing a woman and her father-in-law off a roof
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। गांव मलेरना में महिला व उसके ससुर को कहासुनी के बाद धक्का देकर छत से गिराने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित (28) व मोहित (21) को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गांव मलेरना निवासी एक महिला ने थाना सदर बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 4 मार्च को वह अपनी ननद के साथ छत पर थी। तभी उनके पड़ोसी रोहित व मोहित अपने दो साथियों के साथ छत पर आए और उनको रंग व कीचड़ लगाने लगे। मना करने पर बदतमीजी करने लगे और जब शिकायतकर्ता क ससुर ओमप्रकाश इनको रोकने के लिए छत पर आए तो आरोपियों ने शिकायतकर्ता व ससुर ओमप्रकाश को छत से धक्का देकर गिरा दिया। जिससे दोनों को चोट आई। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं तथा शिकायतकर्ता के पड़ोसी हैं। आरोपी रोहित पर लड़ाई-झगड़े, चोरी व शस्त्र अधिनियम सहित 4 मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed