{"_id":"6a4d3b5ffb41c327bb095e7f","slug":"two-accused-arrested-for-providing-bank-accounts-to-cyber-fraudsters-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74285-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइबर ठगों को खाते मुहैया कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइबर ठगों को खाते मुहैया कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने मेरठ से दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 5.11 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने बैंक खाता मुहैया कराने के आरोप में दो चचेरे भाइयों को मेरठ से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के गांव धिकाना निवासी शुभम तोमर और रवि कुमार के रूप में हुई है। दोनों को छह जुलाई को मेरठ से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि दोनों ने खाताधारक सूर्यप्रताप का बैंक खाता राहुल से लेकर आगे गुरुग्राम में जालसाजों को मुहैया कराया था। पुलिस के अनुसार खाते में ठगी के दो लाख रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-21डी निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि 10 जून 2025 को उसके टेलीग्राम पर ट्रेडिंग और निवेश से अधिक मुनाफा कमाने का लिंक आया। आरोपियों ने खुद को अमेजन से जुड़ा बताकर 40 से 100 प्रतिशत तक लाभ का लालच दिया और विभिन्न खातों में रकम जमा कराई। महिला ने अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से कुल 5.11 लाख रुपये भेज दिए, लेकिन न तो मुनाफा मिला और न ही रकम वापस मिली। शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।