{"_id":"690b991e8bf2e090840879ba","slug":"two-accused-arrested-for-duping-a-man-of-rs-162-lakh-by-threatening-to-implicate-his-son-in-a-rape-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55098-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बेटे को रेप केस में फंसाने का डर दिखाकर 1.62 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बेटे को रेप केस में फंसाने का डर दिखाकर 1.62 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पकड़े आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बेटे को रेप केस में फंसाने का डर दिखाकर पिता से 1.62 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान दौसा के रहने वाले राजेंद्र सिंह मीणा और विष्णु मीणा शामिल हैं। इनसे पूछताछ में पता चला कि राजेंद्र खाताधारक है। इसने अपना बैंक खाता विष्णु को दिया था। विष्णु ने यह खाता आगे ठगों को दिया था। इस बैंक खाते में ठगी के 32 हजार रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है।
ठगी को लेकर पुलिस को यह शिकायत बल्लभगढ़ के मोहना इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। इसमें आरोप लगाया कि उन्हें कुछ दिन पहले एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि आपका बेटा रेप केस में फंस गया है। बेटे को बचाना चाहते हो तो 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दो। शिकायतकर्ता घबरा गए और आरोपी के पास 1.62 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का पता चला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।