फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested for committing thefts after coming from Aligarh.

Faridabad News: अलीगढ़ से आकर करते थे चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Aug 2026 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for committing thefts after coming from Aligarh.
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेहतपुर में घर का ताला तोड़कर सोने के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अलीगढ़ निवासी रईस और सकिल के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों को पल्ला पुल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेहतपुर निवासी महिला ने थाना पल्ला में शिकायत दी थी कि वह अपनी नानी के घर गई हुई थी। 29 जुलाई को वापस लौटी तो घर का ताला टूटा मिला। घर से सोने के आभूषण और नकदी गायब थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 28/29 जुलाई की रात घर का ताला तोड़कर चोरी की थी। आरोपी रईस ने ताला तोड़ा था, जिसके बाद दोनों घर में दाखिल हुए और सामान चोरी किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अलीगढ़ से फरीदाबाद चोरी करने के लिए आते थे। पहले घरों की रेकी करते और मौका देखकर चोरी करने के बाद वापस अलीगढ़ चले जाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed