फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested for cheating by tampering with ATM

एटीएम में छेड़छाड़ कर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Jan 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating by tampering with ATM
Two accused arrested for cheating by tampering with ATM
बल्लभगढ़। एटीएम में छेड़छाड़ कर पैसे निकालने के आरोप में चावला कालोनी चौकी टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मेवात निवासी कैफ और रफीक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एटीएम सर्विस कंपनी के पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) सतीश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी कंपनी देश भर में एटीएम सर्विस का काम करती है। शनिवार को वह चावला कॉलोनी गुरुद्वारा चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम की जांच करने आया था। मशीन की शटर असेंबली खुली हुई थी और उसमें एक स्टील की पत्ती फंसी हुई दिखाई दी। पूछताछ पर एक व्यक्ति ने बताया कि उसने एटीएम से 2000 रुपये निकाले थे। पैसे नहीं निकले जबकि अकाउंट से पैसे कट चुके थे। शक होने पर सुपरवाइजर और दूसरा व्यक्ति एटीएम के बाहर खड़े होकर निगरानी करने लगे। कुछ देर बाद दो युवक मोटरसाइकिल से एटीएम के पास पहुंचे। एक एटीएम के अंदर गया और स्टील की पत्ती निकालकर पैसे निकालने की कोशिश करने लगा। इसके बाद सतीश और उक्त व्यक्ति ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्टील की पत्ती लगाने के कारण एटीएम से निकलने वाले पैसे उसमें फंस जाते हैं। ग्राहक को लगता है कि पैसे निकले नहीं, लेकिन अकाउंट से कट जाते थे। ग्राहक के जाने के बाद आरोपी फंसे हुए पैसे निकाल लेते हैं। इस तरह से वह एक्सिस, आईसीआईसीआई और केनरा बैंक के एटीएम से पैसे निकालते थे। दोनों आरोपियों को काबू करके थाने लाया गया। उनके खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed