{"_id":"694ad9a4e23aef965406a118","slug":"two-accused-arrested-for-cheating-by-posing-as-insurance-company-employees-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58587-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीमा कंपनी का कर्मचारी बनकर ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीमा कंपनी का कर्मचारी बनकर ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बीमा कंपनी का कर्मचारी बनकर ठगी मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में सुमित शर्मा व अजय शामिल हैं। दोनों आरोपी यूपी के रहने वाले हैं।
इनसे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुमित शर्मा इस मामले में बैंक खाताधारक है। इसने अपना बैंक खाता आरोपी अजय को दिया था। अजय ने इस बैंक खाते को आगे ठगों को उपलब्ध करवाया था। इस बैंक खाते में ठगी के 35288 रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी सुमित मथुरा के एक स्कूल में कैब चालक है, जबकि आरोपी अजय बेरोजगार है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने अदालत में पेश कर जेल भेजा है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत रोहतक के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनके पास एक कॉल आई। इसमें कॉल करने वाले ने खुद को बीमा कंपनी का कर्मचारी बताया और बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर भुगतान करने को कहा। इस पर शिकायतकर्ता ने 17644 रुपये का भुगतान कर दिया। अगले दिन आरोपी ने फिर से कॉल की और बोला कि पेमेंट अटक गई है, दोबारा भुगतान करना होगा। ठग के कहने पर शिकायतकर्ता ने फिर से 17644 रुपये का भुगतान कर दिया। शिकायतकर्ता को पॉलिसी नहीं मिली तो उसने बीमा कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया, जहां पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है।