{"_id":"60c8e3358ebc3e2d5a4b46a7","slug":"trial-of-third-indigenous-vaccine-begins-faridabad-news-noi587687687","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी स्वदेशी वैक्सीन का ट्रायल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी स्वदेशी वैक्सीन का ट्रायल शुरू
विज्ञापन
फरीदाबाद। ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मंगलवार को कोर्बेवैक्स वैक्सीन का औपचारिक रूप से ट्रायल शुरू हो गया। इस दौरान इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के निदेशक डॉ. एसएसवी रामाकुमार मुख्य अतिथि रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पूनिया और जिला आईएमए की प्रधान डॉ. पुनीता हसीजा मौजूद रहीं। अस्पताल के डीन डॉ. असीम दास और रजिस्ट्रार डॉ. एके पांडेय की मौजूदगी में वैक्सीन ट्रायल शुरू हुआ। मंगलवार को छह लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
डॉ. एसएस रामाकुमार ने मौके पर मौजूद लोगों को वैक्सीन ट्रायल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। हालांकि, इससे पहले लोगों की स्क्रीनिंग की गई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की सराहना की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी अस्पताल प्रबंधन के सहयोग को सराहा। उन्होंने इस दौरान तीसरी लहर पर बात की और कहा कि तैयारी जारी है। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. असीम दास ने कोरोना की तीसरी की लहर के लिए सभी जरूरी तैयारियों में जुटे रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल ईको कार्डियोग्राफी (ह्दय रोग) और नेफ्रोलाजी (किडनी) विभाग की सेवाएं बढ़ाने में जुटे हैं। रजिस्ट्रार डॉ. एके पांडेय ने बताया कि ईएसआईसी अस्पताल में कोर्बेवैक्स का दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल होना है। दूसरे चरण में 35 और तीसरे चरण में 150 लोगों को ट्रायल में शामिल किया जाएगा।
वैक्सीन ट्रायल में पहले दिन सात लोग शामिल हुए। बल्लभगढ़, जीवन नगर, इंद्रा क़ॉलोनी जैसे अलग-अलग इलाकों से लोग इसमें शामिल हुए। बल्लभगढ़ निवासी प्रतिमा ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने पर उत्साहित महसूस हुआ। हालांकि, इससे पहले विशेषज्ञों ने काउंसलिंग की। वहीं, इस दौरान ट्रायल में शामिल होने वालों को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई।