{"_id":"6ad3cfd56a955910e70b5c08","slug":"tree-guards-will-be-installed-alongside-the-tree-plantations-in-sector-56-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82995-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-56 में पौधरोपण के साथ ट्री गार्ड लगाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-56 में पौधरोपण के साथ ट्री गार्ड लगाए जाएंगे
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने हरियाली बढ़ाने और पौधों को सुरक्षित रखने की पहल की
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में हरियाली बढ़ाने और पौधों को सुरक्षित रखने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने पहल की है। इसके तहत सेक्टर-56 में पौधरोपण के साथ उनकी सुरक्षा के लिए पीसीसी (प्रीकास्ट सीमेंट कंक्रीट) ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। इस परियोजना पर प्राधिकरण करीब 1.69 लाख रुपये खर्च करेगा। कार्य को एक महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
योजना के तहत सेक्टर-56 में स्थायी पौधों की आपूर्ति कर उनका रोपण किया जाएगा। इसके साथ ही पौधों के आसपास पीसीसी ट्री गार्ड लगाए जाएंगे, ताकि शुरुआती दौर में पौधों को नुकसान से बचाया जा सके। अक्सर सड़कों और खुले स्थानों के किनारे लगाए गए पौधे वाहनों की टक्कर, लोगों की आवाजाही और अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे में ट्री गार्ड पौधों को सुरक्षित रखने में मददगार साबित होंगे।
शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है। कई बार पौधे लगाए जाने के बाद उनकी देखभाल और सुरक्षा के अभाव में वे सूख जाते हैं या जानवर उनको खा जाते हैं। ऐसे में पौधों के चारों ओर मजबूत ट्री गार्ड लगाने से उनके सुरक्षित विकास की संभावना बढ़ेगी। इससे क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी। एचएसवीपी के अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य सेक्टर-56 में पौधों को सुरक्षित रखते हुए हरियाली को बढ़ावा देना है। परियोजना के तहत निर्धारित समय में पौधरोपण और ट्री गार्ड लगाने का काम पूरा किया जाएगा। इससे शहर की हरियाली बढ़ेगी।