{"_id":"69b5b09187ded06588069218","slug":"town-park-decorated-with-35-kinds-of-flowers-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64970-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 35 तरह के फूलों से सजा टाउन पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 35 तरह के फूलों से सजा टाउन पार्क
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 12 टाउन पार्क में नगर निगम द्वारा आयोजित फ्वावर प्रदर्शनी में रंग बिरंगे फूलो
फूलों के हाथी-मोर और इंडिया गेट बने आकर्षण का केंद्र, पुष्प उत्सव में उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में आयोजित फ्लावर फेस्टिवल में इस बार 35 तरह के रंग-बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी ने लोगों का मन मोह लिया। फूलों से बनाए गए हाथी, मोर और चक्र की आकृतियां सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहीं जबकि पार्क में तैयार किया गया इंडिया गेट लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गया, जहां पूरे दिन लोगों की लाइन लगी रही। नगर निगम द्वारा आयोजित इस उत्सव में बड़ी संख्या में परिवारों, बच्चों और युवाओं ने पहुंचकर फूलों की सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। फेस्टिवल का शुभारंभ हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने किया। इस मौके पर महापौर प्रवीण बत्रा जोशी और निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा भी मौजूद रहे। फेस्टिवल के दौरान दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों और बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान पार्क में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और परिवारों ने लंबे समय तक रुककर आयोजन का आनंद लिया।