{"_id":"6272b83fee01920c66326c0c","slug":"three-year-old-child-dies-due-to-drowning-in-water-faridabad-news-noi646637036","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की हौद में डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की हौद में डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
फरीदाबाद। रेलवे रोड स्थित नगर निगम की नर्सरी में बनी पानी की हौद में मंगलवार की शाम डूबने से तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चा बड़े भाई व पिता के साथ नर्सरी में गया था। पिता मंदिर में पूूूजा करने लगे, इस दौरान हादसा हो गया।
एनआईटी निवासी अमर स्वरूप नगर निगम नर्सरी के मंदिर में पूजा करते हैं। मंगलवार को बेटा तेजस्वर उर्फ तेजस (3) व अर्जुन (9) उनके साथ मंदिर गए थे। वे मंदिर में पूजा करने चले गए और बच्चे बाहर खेलने लगे। कुछ देर बाद नर्सरी में कार्यरत कर्मचारी की आवाज से हादसे के बारे में पता चला। तेजस्वर को अस्पताल लेकर गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने इस बारे में पुलिस को शिकायत नहीं दी है। अमर स्वरूप ने बताया कि दोनों बच्चे अक्सर नर्सरी में खड़े ट्रैक्टर पर बैठकर खेल-कूद करते थे। मंगलवार को भी अर्जुन और तेजस्वर साथ गए थे।
भाई ने बचाने का किया प्रयास
नर्सरी में पौधों को पानी देने के लिए नगर निगम ने हौद बनाई हुई है, जो करीब पांच फुट गहरी है। अमर स्वरूप मंदिर में पूजा करने में व्यस्त हो गए। इस दौरान अर्जुन और तेजस्वर नर्सरी में खेल रहे थे। खेलते हुए तेजस्वर पानी की हौद में गिर गया। अर्जुन ने उसे बचाने की कोशिश की। नाकाम रहने पर शोर मचाया। जब तक पिता व अन्य मौके पर पहुंचते काफी देर हो चुकी थी।