{"_id":"68bdcfb718e8399bae01e43c","slug":"three-people-including-a-woman-were-cheated-of-rs-1381-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50852-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महिला समेत तीन लोगों से 13.81 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महिला समेत तीन लोगों से 13.81 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
- पानी कनेक्शन, गैस कनेक्शन काटने व टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने हुई ठगी
- तीनों मामलों में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने शहर की एक महिला, युवती व युवक से 13.81 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पानी कनेक्शन काटने, गैस कनेक्शन काटने और टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने ठगी की वारदात को अंजाम दिया। साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ पुलिस ने तीनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामलों में टीमें जांच कर रही हैं।
पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी तीन की रहने वाली महिला ने दी है। इनका कहना है कि 27 अगस्त को आरोपियों ने संपर्क किया। टेलीग्राम पर टास्क कर घर बैठक कमाई का ऑफर दिया गया। बाद में प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 8,88,497 रुपये निवेश करा लिए। रिफंड मांगा तो जवाब देना बंद कर दिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
दूसरे मामले में पुलिस को शिकायत सेक्टर-19 निवासी प्रदीप कुमार ने दी है। इनका कहना है कि 13 अगस्त को इनके पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया। इसमें पानी का बकाया बिल बताकर कनेक्शन काटने की धमकी दी। कनेक्शन चालू रखने के बहाने आरोपी ने 1,98,616 रुपये ट्रांसफर कर लिए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत चावला कॉलोनी निवासी महिला ने दी है। इनका कहना है कि सात अगस्त को इनका गैस कनेक्शन काटने का मैसेज आया। मैसेज में दिए नंबर पर संपर्क किया तो आरोपी ने कनेक्शन चालू रखने का झांसा देकर 2,94,008 रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।