फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three people died due to heat in Faridabad

एनसीआर में गर्मी से हाहाकार: फरीदाबाद में तीन लोगों की मौत, लू का अलर्ट जारी

Tue, 18 Jun 2024 11:56 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 18 Jun 2024 11:56 AM IST
सार

फरीदाबाद शहर में गर्मी की वजह से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में बीते छह दिनों से लू का प्रकोप जारी है।

विज्ञापन
Three people died due to heat in Faridabad
गर्मी से मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर रखा है। गर्मी की वजह से फरीदाबाद में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के अलग-अलग इलाकों में गर्मी से तीन लोगों की मौत हुई थी। एनआईटी 2, ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास और जवाहर कॉलोनी में शव मिले थे।

विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी बीते छह दिन से लू की चपेट में है। दस साल बाद सबसे ज्यादा लू जून माह में चली है। इससे पहले वर्ष 2014 में सात दिन तक लू चली थी। सोमवार को लू का ऑरेंज अलर्ट रहा।  शुष्क हवाओं और आसमान से बरस रही आग से तापमान 45 डिग्री पार कर गया, जबकि कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री के पार रहा। 
विज्ञापन


शहर में लू चलने से दिन के साथ रात में भी आसमान से आग बरस रही है। अधिकतम तापमान 46 डिग्री पहुंच गया है, जिससे लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया है। सोमवार दोपहर में सड़कें सुनसान रहीं। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की खासी भीड़ रही। मौसम विभाग ने दो दिन शहर में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। सुबह से ही निकलने वाली तेज धूप 10 बजे के बाद इतनी तल्ख हो जाती है कि लोगों के लिए घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। सूरज की तपिश बढ़ने से तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। वहीं गर्म हवा के साथ चिलचिलाती गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, जिससे सूरज के तल्ख तेवरों के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। सोमवार दोपहर में अधिकांश सड़कें सुनसान नजर आईं। तेज धूप के कारण शाम के 7 बजे तक हवा खासी गर्म रही। मौसम विभाग की मानें तो अभी हाल फिलहाल राहत मिलने के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं।

पारा सामान्य से 5-5 डिग्री अधिक
रेड अलर्ट के बीच सोमवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। यह दोनों ही सामान्य से 5-5 डिग्री सेल्सियस अधिक हैं। इस दौरान सबसे गर्म एनआईटी क्षेत्र रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सेक्टर-11 का 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के मुताबिक शहर में अभी थार मरुस्थ राजस्थान की तरफ से पश्चिमी हवा चल रही है। तीन दिन गर्म हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। 20-21 जून से पूर्वी हवा रफ्तार पकड़ेगी। इससे आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. अनिल पांडे ने गर्मी में बीमारियों से बचने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इन दिनों भीषण गर्मी है। ऐसे में लू लगने की आशंका बनी रहती है। मरीजों को चाहिए कि वह तरल पदार्थो व ठंडी चीजों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed