फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There was an attempt to kill even about a year ago

करीब एक साल पहले भी हुई थी मारने की कोशिश

Sat, 31 Jul 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
There was an attempt to kill even about a year ago
फरीदाबाद। 11वीं कक्षा के छात्र ऋषि कुमार को करीब एक साल पहले भी मारने की कोशिश की गई थी। उस समय ऋषि ने अपने एक दोस्त के घर में छिप कर जान बचाई थी। ऋषि की मौत का कारण बनी किशोरी उसके साथ ही पढ़ती है। स्कूल हरकेश नगर में ही होने के कारण दोनों की बात जग जाहिर हो गई।
विज्ञापन

किशोरी के परिजनों ने ऋषि को कई बार समझाया कि वह किशोरी से दूर रहे। ऋषि के दोस्त ने बताया कि करीब एक साल पहले दो दर्जन युवकों ने लाठियों के साथ ऋषि के घर पर हमला बोल दिया था। ऋषि को किसी तरह से युवकों के आने की भनक लग गई और वह घर से भागकर अपने एक दोस्त के घर में जा छिपा। उस समय कोई पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी। ऋषि अपनी नानी के साथ अकेला रहता था। उसके नाना का करीब दो साल पहले देहांत हो गया।
विज्ञापन

मैसेज करके बुलाया गया था ऋषि
सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि ऋषि को घटना के दिन एक मोबाइल से मैसेज किया गया था। जिसमें किशोरी से मिलने की बात लिखी थी। इसके बाद रात करीब 12 बजे ऋषि किशोरी के घर चला गया। यहां बीरेश और धीरज ने उसे पकड़ लिया। धीरज कुमार आरोपी बीरेश के पास नौकरी करता है। वह बीरेश की बसों में टिकट आदि बनाने व उनके संचालन में सहायता करता है। बीरेश के भाई ह्रदेश व अन्य ने ऋषि को अपनी गाड़ी में डाल लिया। सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच को एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई है। जिसमें आरोपी ऋषि कुमार को गाड़ी में ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। आरोपियों के वहां से निकले ही ऋषि के दोस्त के पास एक और मैसेज किया गया। जिसमें बताया गया कि ऋषि की जान को खतरा है। उसका कोई भी दोस्त किशोरी के घर के आसपास मत चले जाना। क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। सभी की बातचीत का रिकार्ड व वाट्सएप मेसिज आदि खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed