फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   theft while couple was not availble

ड्यूटी पर गए दंपति, चोरों ने घर खंगाला

Sat, 01 Aug 2020 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
theft while couple was not availble
बल्लभगढ़। शहर की चावला कॉलोनी स्थित एक मकान से चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ली। दंपति घर का ताला लगाकर अपने काम पर चले गए थे। थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से गांव गढ़खेडा का रहने वाला है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ चावला कॉलोनी में किराए पर रहता है। वह और उसकी पत्नी निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शुक्रवार को दोनों काम पर चले गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह खाना खाने के लिए घर पर आए, तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है व अलमारी ताला टूटा हुआ है। जांच में पाया कि पत्नी की सोने की दो अंगूठियां, मंगलसूत्र, सोने की चेन, कुंडल, टॉप्स, सोने की बाली व चांदी की पाजेब समेत करीब दस हजार रुपये गायब हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed