{"_id":"6ad514cdf52cb89518019b37","slug":"theatre-festival-to-provide-a-platform-for-teachers-talent-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83097-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शिक्षकों की प्रतिभा को मंच देगा रंग महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शिक्षकों की प्रतिभा को मंच देगा रंग महोत्सव
विज्ञापन
गायन से लेकर नृत्य और चित्रकला में प्रतिभा दिखाएंगे शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक अब अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। जिले में सोमवार से रंग महोत्सव की शुरुआत होगी। इसके तहत सेक्टर-28 स्थित स्कूल में खंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इसमें शिक्षक गायन, नृत्य, वाद्य संगीत, चित्रकला और अन्य कला विधाओं में भाग लेंगे। इसका उद्देश्य शिक्षकों की छिपी प्रतिभा को सामने लाना और शिक्षा के साथ कला को बढ़ावा देना है। जानकारी के अनुसार, रंग महोत्सव में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक भाग ले सकेंगे। इसमें पुरुष और महिला शिक्षकों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। शिक्षक अपनी पसंद की कला विधा में प्रस्तुति दे सकेंगे। प्रतियोगिताओं के माध्यम से शिक्षकों को पढ़ाई के अलावा अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलेगा। रंग महोत्सव का उद्देश्य पढ़ाई को अधिक रोचक बनाना भी है। कला के माध्यम से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है। ऐसे आयोजनों से शिक्षकों को अपनी प्रतिभा निखारने और नए अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा। खंड स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के बाद जिला स्तर पर मुकाबले होंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 21 और 22 अक्तूबर को आयोजित की जाएंगी। इसके बाद चयनित शिक्षक 27 और 28 अक्तूबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।