फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The weather has changed, but the state of schools remains the same.

Faridabad News: मौसम बदला, पर स्कूलों का हाल नहीं

Sun, 18 Oct 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The weather has changed, but the state of schools remains the same.
सरकारी स्कूलों में अब तक नहीं पहुंची ड्यूल डेस्क
विज्ञापन

जिले के 379 स्कूलों में 4,798 डेस्क की कमी, जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सर्दी आ गई है लेकिन जिले के सरकारी स्कूलों में अब तक सभी विद्यार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। ड्यूल डेस्क की कमी के कारण कई स्कूलों में बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में ठंड बढ़ने के साथ विद्यार्थियों की परेशानी भी बढ़ सकती है।

शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र से पहले डेस्क उपलब्ध कराने की बात कही थी लेकिन अक्तूबर का आधा महीना बीतने के बाद भी इंतजार खत्म नहीं हुआ है। जिले के 379 सरकारी स्कूलों में 4,798 ड्यूल डेस्क की कमी है। इसके कारण कई विद्यार्थियों को कक्षा में दरी या चटाई पर बैठना पड़ता है। सर्दियों में ठंडे फर्श पर बैठकर पढ़ाई करना बच्चों के लिए मुश्किल हो सकता है। इससे पढ़ाई पर ध्यान लगाने में भी दिक्कत आती है।
विज्ञापन


बता दें कि सरकारी स्कूलों में ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराने की योजना करीब चार साल पहले शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देना और उन्हें बैठने की सुविधा उपलब्ध कराना था। इसके बावजूद जिले के कई स्कूलों में डेस्क की कमी बनी हुई है। ड्यूल डेस्क योजना के तहत फरीदाबाद खंड के करीब 30 स्कूलों को डेस्क उपलब्ध कराई गई थीं। हालांकि, सभी जरूरतमंद स्कूलों तक यह सुविधा नहीं पहुंच पाई है। जिले के सभी सरकारी स्कूलों के मुखियाओं से ड्यूल डेस्क की जरूरत की जानकारी मांगी गई थी। स्कूल प्रमुखों ने शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपनी मांग दर्ज कराई है। अब स्कूलों को डेस्क मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ड्यूल डेस्क की कमी को लेकर विभाग को अवगत कराया गया है। विद्यालयों में जल्द से जल्द ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। -अंशु सिंगला, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed