फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The pilgrimage to Mehandipur Balaji will begin today

Faridabad News: आज निकलेगी मेहंदीपुर बालाजी की पैदल यात्रा

Fri, 06 Feb 2026 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The pilgrimage to Mehandipur Balaji will begin today
-धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में नजर आ रहा जबर्दस्त उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। 6 फरवरी से क्षेत्र में सात दिवसीय पद यात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन गुरुदेव श्री कृष्ण मुरारी भारद्वाज बाबा एवं महंत कपीश भारद्वाज के सानिध्य एवं अम्मा जी पुष्पलता भारद्वाज के आशीर्वाद में संपन्न होगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

महोत्सव के प्रथम दिन 6 फरवरी को नथिया देवी अखंड आश्रम से राजस्थान मेहंदीपुर श्री बालाजी धाम के लिए पैदल यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यह पदयात्रा परंपरागत मार्ग से होते हुए पुन्हाना से पूर्व कोसी कलां स्थित श्री बालाजी मंदिर पहुँचेगी, जहां श्रद्धालु दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके पश्चात पदयात्री सीधे मेहंदीपुर श्री बालाजी धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा। पैदल यात्रा की तैयारियों में सेवक पूरी तरह जुटे हुए है। यात्रा को सफल बनाने के लिए धर्मवीर भगत जी, प्रकाश पंसारी, दौलतराम सैनी, राधेश्याम सैनी, जुग्गा पंडित, घनश्याम सहित अनेक सेवक जन-जन से इस पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह पद यात्रा पिछले कई वर्षों से निरंतर पुनहाना से मेहंदीपुर श्री बालाजी धाम तक निकाली जा रही है, जिसमें हर वर्ष सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेते हैं। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यात्रा में सम्मिलित सभी भक्तों के लिए खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed