फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The narrow road outside the Old Railway Station is causing traffic jams.

Faridabad News: ओल्ड रेलवे स्टेशन के बाहर संकरी सड़क से लग रहा जाम

Mon, 06 Apr 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The narrow road outside the Old Railway Station is causing traffic jams.
लोगों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ओल्ड रेलवे स्टेशन के बाहर संकरी सड़क होने के कारण रोजाना जाम की समस्या सामने आ रही है। इस जाम का सबसे ज्यादा असर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें समय पर स्टेशन पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह और शाम के व्यस्त समय में हालात बेहद खराब हो जाते हैं। सड़क संकरी होने की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो जाता है। ऐसे में कई यात्री स्टेशन से कुछ ही दूरी पर फंस जाते हैं और पांच से 10 मिनट की देरी के कारण उनकी ट्रेन छूट जाती है।
विज्ञापन


शहर की एक निजी इस्पात कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी नवीन रोज पलवल से फरीदाबाद आते-जाते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार स्टेशन के पास सुबह और शाम जाम की स्थिति बन जाती है, जिसकी वजह से ट्रेन छूट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यात्री साक्षी ने बताया कि वह पानीपत से प्रतिदिन यात्रा करती हैं। स्टेशन के बाहर संकरे रास्ते की वजह से जाम लग जाता है, जिससे कई बार ऑफिस पहुंचने में देरी हो जाती है।

दुकानदारों का कहना है कि सड़क के दोनों किनारों पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहन जाम की बड़ी वजह बन रहे हैं। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता और अधिक संकरा हो जाता है।


एक दुकानदार ने बताया कि यहां रोज यही हाल रहता है। प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती। इससे समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में स्थिति और भी खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed