फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Khajuraho-Nizamuddin Special train will stop at Faridabad station.

Faridabad News: फरीदाबाद के स्टेशन पर रुकेगी खजुराहो-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन

Thu, 29 Oct 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The Khajuraho-Nizamuddin Special train will stop at Faridabad station.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने खजुराहो और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन का फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव मंजूर किया है। ट्रेन संख्या 01913 और 01914 को यह सुविधा सीमित अवधि के लिए मिलेगी। इससे फरीदाबाद के यात्रियों को दिल्ली और खजुराहो के बीच सफर करने के लिए एक और विकल्प मिलेगा। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 01913 का हजरत निजामुद्दीन पहुंचने का समय भी बदलकर सुबह 11:05 बजे कर दिया गया है।

ट्रेन संख्या 01913 खजुराहो से सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। फरीदाबाद में इसका ठहराव सुबह 10:41 से 10:43 बजे तक रहेगा। यह ट्रेन 31 अक्तूबर से 18 नवंबर तक इस स्टेशन पर रुकेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 01914 हजरत निजामुद्दीन से मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी। इसका फरीदाबाद में ठहराव दोपहर 12:41 से 12:43 बजे तक रहेगा। यह सुविधा एक नवंबर से 19 नवंबर तक उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के पीआरओ माइकल का कहना है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन त्योहार विशेष ट्रेन का फरीदाबाद स्टेशन पर निर्धारित अवधि के लिए अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। ट्रेन संख्या 01913 और 01914 के समय में निर्धारित बदलाव के अनुसार यात्री अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed