फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The half-burnt body of a teenager found in the bushes,

झाड़ियों में मिला किशोर का अधजला शव, ठेकेदार के साथ घर में पीओपी का काम करने गया था मृतक, हत्या का मामला दर्ज

Tue, 21 Dec 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The half-burnt body of a teenager found in the bushes,
फरीदाबाद खेड़ी पुल पुलिस स्टेशन पर रोष प्रकट करती मृतक गोपाल के परिजनों के साथ कालोनी की महिलाएं? - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर का अधजला शव झाड़ियों से बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मूलरूप से बुड़ा गांव जिला अलीगढ़ निवासी प्रेमचंद ने पुलिस को बताया कि वह नहरपार करुणा नगर में किराए पर रहता है। सोमवार को वह अपने काम पर चला गया था। शाम करीब साढ़े छह सूचना मिली कि उसके बेटे गोपाल का शव गड्ढा कॉलोनी साईं मंदिर के पीछे झाड़ियों में पड़ा है।
विज्ञापन

आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाला पीओपी का ठेकेदार तिलकधारी उर्फ टिंकू उनके बेटे को बहलाकर कर गांव बुढ़ैना में बन रहे मकान में सफेदी के लिए ले गया था। ठेकेदार ने वहां गोपाल की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए ऑटो चालक के साथ मिलकर शव को गड्ढा कॉलोनी के पीछे फेंक दिया। गोपाल के शरीर पर करंट से जलने के निशान हैं। उसका दायां हाथ और एक पैर झुलसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक जिस मकान में गोपाल काम कर रहा था। वहां से हाईटेंशन तार जा रही हैं। काम करते समय गोपाल का हाथ तार से छू गया।
विज्ञापन

ठेकेदार ने मकान मालिक से कहा कि गोपाल उसका बेटा है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा है। आनन फानन उसने एक ऑटो किराए पर किया और अस्पताल के लिए निकल लिया। रास्ते में उसने देखा कि गोपाल की मौत हो चुकी है। इससे वह घबरा गया और गोपाल के शव को झाड़ियों में फेंक दिया। थाना खेड़ीपुल प्रभारी सुभाष का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत के असल कारणों का रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed