फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The government removed the work by calling it a corona warrior, now snatched the bread from the mouth

कोरोना योद्धा कहकर सरकार ने निकाला काम, अब मुंह से रोटी भी छीन ली

Fri, 08 Apr 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The government removed the work by calling it a corona warrior, now snatched the bread from the mouth
फरीदाबाद। महामारी के दौरान कोरोना योद्धा कहे जाने वाले लैब टेक्नीशियन अब नौकरी के लिए धक्के खा रहे हैं। सरकार ने जिले के 20 लैब टेक्नीशियन की नौकरी बिना किसी सूचना दिए एक अप्रैल से खत्म कर दी। इस कारण बीके नागरिक अस्पताल परिसर में आठ माह पहले स्थापित की गई मॉलिक्युलर लैब पर ताला लटका है। जिले में कोरोना जांच पूरी तरह बंद है। मौजूदा समय में लिए जा रहे कोविड नमूनों की जांच भी गुरुग्राम स्थित ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (टीएचएसटीआई भारत सरकार उपक्रम) के भरोसे है।
विज्ञापन

नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों से बात करने पर पता चला कि मौजूदा समय में केवल एक व्यक्ति के भरोसे कोरोना जांच कराई जा रही है। ऐसे में टीकाकरण से पूर्व जांच की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। केवल आपात मामलों में ही कोरोना जांच की जा रही है। वहीं, लगातार दो साल तक जान का जोखिम उठाकर अपनी सेवाएं देने वाले लैब टेक्नीशियन को बिना किसी पूर्व जानकारी के नए वित्तिय वर्ष से नौकरी से हटा दिया गया। इन लोगों का कहना है कि कोरोना महामारी के जानलेवा होने पर उन्हें कोरोना योद्धा का नाम देकर सम्मानित किया गया। अब सरकार ने हालात सामान्य होते ही उनके मुंह की रोटी तक छीन ली है।
विज्ञापन

819 कोरोना नमूनों की जांच लंबित
कोरोना मामलों के घटने का एक कारण जांच में कमी भी है। इन दिनों नाम मात्र जांच ही की जा रही है। वहीं लंबित जांच रिपोर्ट की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले के सरकारी निजी संस्थान में बीते 24 घंटों में 576 नए जांच नमूने लिए गए। वहीं लगातार कई सप्ताह से जांच रिपोर्ट लंबित है। शुक्रवार तक जिले की 819 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लंबित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हड़ताल पर गए कर्मचारियों की अलग-अलग मांग है। कुछ के पद कौशल निगम पोर्टल से खत्म कर दिए गए हैं। कई को समान काम समान वेतन व अनुभव अनुसार वेतन नहीं मिल रहा है। इसके लिए निदेशालय से बैठक जारी है। उम्मीद है कि जल्द समाधान निकलेगा।- डॉ विनय गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed