{"_id":"6aecd8067b83acf7d60db21b","slug":"the-education-department-will-monitor-childrens-behavior-in-schools-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84658-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्कूलों में बच्चों के व्यवहार पर नजर रखेगा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्कूलों में बच्चों के व्यवहार पर नजर रखेगा शिक्षा विभाग
विज्ञापन
पंचकूला की घटना के बाद दिए गए विशेष निर्देश, वेबिनार के जरिये किया जा रहा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्कूलों में बच्चों के व्यवहार में आ रहे बदलाव को अब शिक्षा विभाग गंभीरता से लेगा। पंचकूला के एक स्कूल में दो बच्चों के बीच हुई हिंसक घटना के बाद फरीदाबाद जिला शिक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है। जिले के स्कूलों में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए शिक्षकों और प्राचार्यों को विशेष निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही वेबिनार के माध्यम से उन्हें बच्चों के व्यवहार को समझने और उन पर नजर रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला ने बताया कि स्कूलों में प्राचार्यों और शिक्षकों को बच्चों के व्यवहार पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा जा रहा है। खासकर छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों के स्वभाव और आपसी व्यवहार को समझना जरूरी है। यदि किसी बच्चे के व्यवहार में अचानक बदलाव दिखाई देता है तो शिक्षक उसे नजरअंदाज न करें। विभाग की ओर से इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे।
ओटीटी पर हिंसक दृश्य देखना भी चिंता का विषय
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आजकल छोटे बच्चे मोबाइल और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी सामग्री देख लेते हैं, जिसमें हिंसक दृश्य होते हैं। इसका उनके व्यवहार और सोच पर असर पड़ सकता है। ऐसे में केवल स्कूल ही नहीं, बल्कि अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्हें बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल और देखी जाने वाली सामग्री पर ध्यान देना चाहिए। बता दें कि पंचकूला के एक स्कूल में छह साल की बच्ची के साथ आठ साल के बच्चे द्वारा मारपीट का मामला सामने आया था। घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस घटना के बाद स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और उनके व्यवहार पर निगरानी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फरीदाबाद शिक्षा विभाग अब स्कूल स्तर पर सतर्कता बढ़ाने की तैयारी में है।