{"_id":"6ad10bd1b6e41baf130fe2c3","slug":"the-aroma-of-bengali-delicacies-will-fill-the-anand-mela-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82848-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आनंद मेले में मिलेगी बंगाली व्यंजनों की खुशबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आनंद मेले में मिलेगी बंगाली व्यंजनों की खुशबू
विज्ञापन
सेक्टर-16 कालीबाड़ी, दुर्गाबाड़ी और सेक्टर-3 सहित कई स्थानों पर होंगे आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शारदीय नवरात्र के उत्साह के बीच शहर में शुक्रवार से दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत होगी। सेक्टर-16 कालीबाड़ी, हार्डवेयर चौक के पास स्थित दुर्गाबाड़ी मंदिर और सेक्टर-3 सहित विभिन्न क्षेत्रों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मंदिरों में सुबह से धार्मिक अनुष्ठान होंगे, जबकि शाम को मां दुर्गा के बोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आनंद मेले के आयोजन से माहौल भक्तिमय बनेगा। बंगाली समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर परिवार के साथ मंदिर पहुंचेंगे और मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। सेक्टर-16 कालीबाड़ी में सुबह 7:30 बजे षष्ठी पूजा आयोजित की जाएगी। इसमें महिलाएं और बच्चे मां दुर्गा की आराधना कर परिवार की खुशहाली और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगे। शाम सात बजे आनंद मेले का आयोजन होगा। इसमें महिलाएं घरों में तैयार किए गए पारंपरिक बंगाली व्यंजनों के स्टॉल लगाएंगी। मेले में लोग किफायती दामों पर बंगाली व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे।
कालीबाड़ी के महासचिव एके पंडित ने बताया कि शाम को बेलपत्र के पेड़ के नीचे दुर्गा पूजा कमेटी अध्यक्ष सुप्रकाश अधिकारी की ओर से मां दुर्गा का उद्बोधन किया जाएगा। बंगाली परंपरा में बोधन के माध्यम से मां दुर्गा का आह्वान कर पूजा-अर्चना की शुरुआत की जाती है। इसके बाद शाम करीब साढ़े सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे, जो रात 10 से 11 बजे तक चलेंगे।
विज्ञापन
दुर्गाबाड़ी में बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं
हार्डवेयर चौक के पास स्थित दुर्गाबाड़ी मंदिर के महासचिव एसके दत्ता ने बताया कि मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठान, मां दुर्गा का उद्बोधन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर परिसर में विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए कविता पाठ और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी होंगी। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को अंत में पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।सेक्टर-3 और सेक्टर-16 के अन्य पूजा स्थलों पर भी मां दुर्गा के बोधन और पूजा की तैयारियां की गई हैं। आयोजकों के अनुसार, 17 अक्तूबर को सप्तमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना होगी।