फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Temperatures drop to 5 degrees from snowfall

Faridabad News: बरसात से 5 डिग्री तक गिरा तापमान

Sat, 28 Mar 2026 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Temperatures drop to 5 degrees from snowfall
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बृहस्पतिवार दोपहर तक तेज गर्मी झेल रहे लोगों को रात में हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। दोपहर के समय तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। हालांकि देर रात मौसम ने करवट ली और बारिश होने से वातावरण ठंडा हो गया।

शुक्रवार सुबह बारिश के बाद मौसम सुहावना बना रहा। ठंडी हवाओं और बादलों के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सुबह के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं दोपहर बाद धूप निकलने से हल्की गर्माहट जरूर महसूस हुई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आज मौसम का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों की बात करें तो रविवार से बुधवार तक मौसम फिर से बदल सकता है। इस दौरान क्षेत्र में बारिश होने की संभावना जताई गई है। लगातार बदलते मौसम के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं, हालांकि बीच-बीच में धूप और उमस भी परेशान कर सकती है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने लोगों को राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed