फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tausif wants to be locked up with maternal uncle in Bhondsi jail

भोंडसी जेल में मामा के साथ बंद होना चाहता है तौसीफ

Thu, 29 Oct 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tausif wants to be locked up with maternal uncle in Bhondsi jail
भोंडसी जेल में मामा के साथ बंद होना चाहता है तौसीफ
विज्ञापन

फरीदाबाद। निकिता की हत्या का आरोपी तौसीफ, भोंडसी जेल में बंद होना चाहता है। निकिता के मामा व वकील एदल सिंह रावत ने बताया कि उन्हें न्यायालय के नायाब कोर्ट से यह जानकारी मिली है। पता चला है कि तौसीफ ने फरीदाबाद की नीमका जेल की बजाय गुरुग्राम की भोंडसी जेल में भेजे जाने की अर्जी लगाई है।
एदल सिंह रावत का कहना है कि तौसीफ का मामा इस्लामुदीन एक कुख्यात अपराधी है और वह भोंडसी जेल में ही बंद है। उसी ने निकिता की हत्या के लिए अपने एक परिचित अजरुद्दीन के माध्यम से तौसीफ को तमंचा दिलाया था। ऐसे में यदि तौसीफ भी वहीं चला जाता है, तो आरोपी षड्यंत्र रचकर बड़ी वारदात कर सकते हैं। इसलिए वह न्यायालय से तौसीफ की इस मांग को नहीं मानने की अपील करेंगे।
विज्ञापन

तीनों परिजनों को मिली सुरक्षा
पीड़ित परिवार लगातार सुरक्षा की मांग कर रहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को निकिता की मां विजया तोमर, पिता मूलचंद तोमर व भाई नवीन तोमर को अलग-अलग सुरक्षा मुहैया करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या में इस्तेमाल कार, पिता के दोस्त के नाम
पुलिस जांच में पाया गया है कि वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की कार तौसीफ के परिवार के किसी सदस्य के नाम पर नहीं है। तौसीफ ने पुलिस को बताया कि उसने करीब एक साल पहले अपने पिता के दिल्ली निवासी एक दोस्त से सेकेंड हैंड कार खरीदी थी। कार लेने के बाद उसे अपने नाम नहीं कराया था। पुलिस अब कार मालिक से भी पूछताछ कर सकती है।

मामा को ट्रांजिट रिमांड पर लेगी पुलिस
जांच में सामने आया है कि तौसीफ को हथियार मुहैया कराने में उसके मामा इस्लामुदीन का हाथ है। इस्लामुदीन ने दो साल पहले गुरुग्राम के सेक्टर-29 थाना प्रभारी को उसी के थाना क्षेत्र से अगवा कर लिया था। पुलिस इस्लामुदीन से पूछताछ के लिए उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed