फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Swindled by using the CMD's photo

Faridabad News: वॉट्सएप पर सीएमडी की फोटो लगाकर 50 लाख रुपये ठगे, छह गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2026 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Swindled by using the CMD's photo
पुलिस ने ठगी गई रकम में से 29 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज करा दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर अपराध थाना सेंट्रल ने कंपनी के खाते से 50 लाख रुपये की ठगी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की फोटो वॉट्सएप डिस्प्ले पिक्चर पर लगाई थी। पुलिस ने ठगी गई रकम में से 29 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज करा दिए हैं और पांच मोबाइल बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-28 निवासी एक व्यक्ति को 17 सितंबर को एक अनजान नंबर से वॉट्सएप संदेश मिला था। संदेश भेजने वाले ने अपनी डिस्प्ले पिक्चर पर कंपनी के सीएमडी की फोटो लगा रखी थी। मैसेज में एक बैंक खाता नंबर भेजकर उसमें एक करोड़ रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया था। कंपनी के अधिकारी का संदेश समझकर शिकायतकर्ता ने बताए गए खाते में 50 लाख रुपये भेज दिए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज की। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ठगी की रकम हासिल करने के लिए बैंक खातों की एक शृंखला बनाई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुंबई निवासी अजय और अदनान, तथा गुजरात निवासी अविनाश, नासिर, जयरवन और रिजवान शामिल हैं। अजय, नासिर और अदनान 10वीं पास हैं, जबकि अविनाश स्नातक और जयरवन स्नातकोत्तर है। अजय हार्डवेयर, अविनाश मेडिकल और जयरवन प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबार से जुड़े हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने मुंबई निवासी अजय के नाम से ''अजय मैनपावर'' नामक एक फर्म बनाई। इस फर्म का बैंक खाता नासिर को दिया गया था। नासिर ने यह खाता अविनाश को सौंपा, जिसने इसे आगे जयरवन तक पहुंचाया। जयरवन ने टेलीग्राम के माध्यम से बैंक खाता ठगों तक पहुंचाया। अदनान ने फर्म का चालू खाता खुलवाया था, जिसका संचालन रिजवान एक होटल से कर रहा था। पुलिस टीम ने मुंबई से अजय और अदनान को गिरफ्तार किया। गुजरात से अविनाश, नासिर, जयरवन और रिजवान को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

90 हजार की ठगी में दो दबोचे
फरीदाबाद। साइबर अपराध एनआईटी थाना पुलिस ने फ्लैट किराये पर देने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ओएलएक्स पर पंजीकरण करने के नाम पर हुई 90 हजार रुपये की साइबर ठगी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों में से एक बैंक खाता धारक है। पुलिस ने यह प्राथमिकी सेक्टर-46 निवासी व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज की थी। पीड़ित के साथ सात सितंबर को ठगी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में बिहार के पटना निवासी गोपाल और श्रवण को गिरफ्तार किया है। संवाद

---
ठगी में दो डिलीवरी बॉय गिरफ्तार
फरीदाबाद। साइबर अपराध थाना एनआईटी की टीम ने गैस कनेक्शन चालू करने के नाम पर हुई एक लाख 79 हजार रुपये की ठगी के आरोप में दिल्ली के बुराड़ी निवासी अभिषेक और आदित्य को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से अभिषेक सिम कार्ड का धारक था, जिससे महिला के पास कॉल किया गया था, जबकि आदित्य ने यह सिम कार्ड साइबर ठगों को उपलब्ध करवाई थी। दोनों आरोपी दिल्ली में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि एनआईटी निवासी महिला ने शिकायत में बताया था कि इस वर्ष सात सितंबर को साइबर ठगों ने अपने आपको अदाणी गैस कंपनी के कर्मचारी बताकर गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर एक लाख 79 हजार रुपये की ठगी कर ली थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed