फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Suspicious death of married woman, middle aged husband and other cases

Faridabad News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिसकर्मी पति समेत अन्य पर केस

Mon, 22 May 2023 09:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 22 May 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of married woman, middle aged husband and other cases
- हवलदार पति आईपीएल में सट्टा लगाकर 25 लाख रुपये हार चुका था, मांग रहा था रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गांव चांदपुर निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में रविवार को मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में 25 लाख रुपये मांग रहे थे और मांग पूरी नहीं करने पर उसकी हत्या कर दी। उनका कहना है कि पति हरियाणा पुलिस में हवलदार है और आईपीएल में सट्टा लगाने के दौरान 25 लाख रुपये हार चुका है। कर्ज होने पर 25 लाख रुपये की मांग कर रहा था। थाना छांयसा पुलिस ने पुलिसकर्मी पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

गांव असावती निवासी राजेश रावत ने बताया कि छोटी बहन प्रीति (30) की शादी साल 2007 में गांव चांदपुर निवासी कन्हैया ऊर्फ नीटू के साथ हुई थी। शादी के लगभग 3 साल बाद कन्हैया की हरियाणा पुलिस में हवलदार के पद पर भर्ती हो गई थी। पुलिस में भर्ती होने के बाद वह आईपीएल में सट्टा लगाने और शराब पीने का आदि हो गया था। पुलिस में भर्ती होने के बाद महिला के ससुर नारायण सिंह, सास लाली व ननद नीलम तथा नंदोई ईश्वर ताना देने लगे कि अगर अब शादी होती तो 50 लाख रुपये मिलते। दूसरी ओर कन्हैया आईपीएल मैच के सट्टे में 25 लाख रुपये हार गया था। कर्ज चुकाने के लिए कन्हैया पत्नी के साथ बार-बार मारपीट करता था और कहता था कि यह सारे पैसे अपने परिवार वालों से लाकर दे। पैसे नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि उसका जीजा भी पुलिस में है। दोनों की पहुंच बड़े अधिकारियों तक है। पीड़ित भाई ने बताया कि 7 मई को घर पर शादी थी। उस दौरान बहन ने बताया कि कन्हैया व उसके परिवार वाले काफी परेशान कर रहे हैं। पति कन्हैया रोज पीटता है और जान से मारने की कोशिश करता है । कई बार सास, ससुर व ननद व ननदोई ने भी मारपीट की है। इस संबंध में कन्हैया व पिता नारायण सिंह से बातचीत की तथा छोटी मोटी कहासुनी के बाद उन्होंने अपनी गलती मानकर कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

तबीयत खराब होने की सूचना दी-
21 मई की शाम को छोटे भाई पवन का फोन आया कि प्रीति की तबियत खराब हो गई है। उसे उपचार के लिए सेक्टर 8 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। सूचना मिलने के बाद वह अस्पताल में पहुंचे। भाई का आरोप है कि बहन को ससुराल वालों ने फंदा लगाकर मारा है। मृतक के दो बच्चे हैं। आरोपी कन्हैया थाना सिटी पलवल में कार्यरत है। थाना छायंसा प्रभारी महेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर ससुर नारायण सिंह, सास लाली, पति कन्हैया, ननद नीलम और नंदोई ईश्वर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पहले भी आ चुके हैं मामले
- 19 मई गांव फतेहपुर बिल्लौच में विवाहिता की दहेज के कारण हत्या के आरोप में चार के खिलाफ केस दर्ज।

- एक मार्च गांव भांखरी में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत पर ससुराल वालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज।
- 1 फरवरी छांयसा थाना क्षेत्र के गांव मोहना में फांसी लगाकर विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
- 22 फरवरी को सेक्टर 21 डी में रहने वाली एक विवाहिता की कम दहेज लाने पर चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed