फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   surajkund mela postponed due to corona one crore rupees spent on preparations

कोरोना की मार: सूरजकुंड मेला स्थगित, तैयारियों पर हो चुका था एक करोड़ रुपये खर्च

Fri, 07 Jan 2022 07:47 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Jan 2022 07:47 PM IST
सार

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पिछले साल भी सूरजकुंड में अंतराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का आयोजन नहीं किया गया था। पिछले साल कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए सरकार ने साल-2022 में इसके आयोजन की तैयारी कर रही थी। 

विज्ञापन
surajkund mela postponed due to corona one crore rupees spent on preparations
सूरजकुंड मेला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सूरजकुंड में लगने वाले 35वां अंतराष्ट्रीय हस्पशिल्प मेला (सूरजकुंड मेला) स्थगित हो गया है। सूरजकुंड में चार से 20 फरवरी तक मेला आयोजित होना था। इसमें जम्मू-कश्मीर को थीम स्टेट बनाया गया था। मेले में 30 से अधिक देशों के भाग लेने की उम्मीद थी। अधिकारियों की माने तो मेले की तैयारी में एक करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च हो चुकी है। हट्स व अन्य मरम्मत कार्य लगभग पूरे हो गए है। 

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पिछले साल भी सूरजकुंड में अंतराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का आयोजन नहीं किया गया था। पिछले साल कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए सरकार ने साल-2022 में इसके आयोजन की तैयारी कर रही थी। मेले में भाग लेने वाले देशों व थीम स्टेट का चयन किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि सरकार के निर्देश पर मेले की तैयारी जोरों से की जा रही थी। मेला परिसर में करीब 1500 हट्स तैयार हो गए है। मेले की करीब 90 फीसदी तैयारी पूरी कर ली गई है। थीम स्टेट जम्मू-कश्मीर के थीम गेट को मीडिया सेंटर के पास बनाने की तैयारी चल रही थी। 
विज्ञापन

पयर्टन विभाग को होगा नुकसान 

जानकारी के अनुसार इस बार पयर्टन विभाग को उम्मीद थी कि मेले से अच्छा राजस्व मिलेगा। दिसंबर के आखिरी हफ्ते से पहले तक कोरोना के कम आ रहे मामलों से लगने लगा था कि इस बार मेले में पयर्टकों की काफी भीड़ रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि मेले के आयोजन में अमूमन पयर्टन विभाग को 10 करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी होती है। लिहाजा इस बार भी अच्छी आमदनी की उम्मीद थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सूरजकुंड मेले को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। मेले के आयोजन को लेकर अगली तिथि निर्धारित हो सकती है। मेला के लिए किए गए तैयारियों में आने वाली लागत व आगे की रणनीति पर हरियाणा टूरिज्म विभाग की ओर से बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। - राजेश जून, नोडल अधिकारी सूरजकुंड मेला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed