फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Surajkund Fair Artists spread art and culture on Chaupal

सूरजकुंड मेला: कलाकारों ने चौपाल पर बिखेरी कला और संस्कृति की छटा, नृत्य से जीता पर्यटकों का दिल

Tue, 13 Feb 2024 05:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Feb 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Surajkund Fair Artists spread art and culture on Chaupal
सूरजकुंड मेला - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की चौपाल पर कलाकार समृद्ध संस्कृति की छटा बिखेर रहे हैं। सोमवार को छोटी और बड़ी चौपाल पर विभिन्न राज्य और देश के कलाकारों ने गायन, वादन व नृत्य कला से दिनभर पर्यटकों का मनोरंजन किया। मुख्य चौपाल पर अहमदाबाद के कलाकारों ने रास नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। यह राधा-कृष्ण के प्रेम बंधन का प्रतीक है।

विज्ञापन


मेले में मालावी देश से आए कलाकारों ने इम्बूजा डांस की प्रस्तुति दी। वहीं, कोमोरोस देश के कलाकारों ने शादी-विवाह के शुभ अवसर पर किए जाने वाले नृत्य की प्रस्तुति से चौपाल पर बैठे पर्यटकों को मंत्रमुग्ध किया। अफ्रीका के पश्चिमी देश के टोगो के कलाकारों ने तालकुट डांस तथा जाम्बिया देश से आए कलाकारों ने दुनिया की सुंदर झलकियों का रंग अपने गायन व नृत्य कला के माध्यम से चौपाल पर बैठे सभी पर्यटकों पर बिखेरा। कीनिया के कलाकारों ने बंबासा और किर्गिस्तान के कलाकारों ने अपनी शानदार नृत्य कला की बेहतरीन पेशकश दी।
विज्ञापन


सोमवार को मेले की छोटी चौपाल भी गुलजार रही। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की अधिकारी रेनू व सुमन डांगी की उपस्थिति में छोटी चौपाल पर दिनभर लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। सोमवार को छोटी चौपाल पर पुष्पा शर्मा द्वारा सांस्कृतिक नृत्य, अनूप व तनु शर्मा द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य, सुशील शर्मा ने सूफी गायन, वेद वमन ने रागनी की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इसी प्रकार सुभाष ने लोकगीत, आंध्र प्रदेश के दुर्गा प्रसाद ने लम्बाडी, गुजरात के कलाकारों ने मिससरर रास, उड़ीसा के कलाकारों ने जय डांस की प्रस्तुति से पर्यटकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मेले में स्टॉल नंबर-1066 पर मौजूद उड़ीसा के शिल्पकार पंकज कुमार साहू चांदी की नक्काशी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed