फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Supreme Court hearing in Khori case today

खोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Sun, 03 Oct 2021 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court hearing in Khori case today
फरीदाबाद। अरावली वन क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बावजूद वन विभाग और नगर निगम द्वारा पिछले करीब 15 दिन से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं सोमवार को खोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। स्थिति यह है कि कोर्ट के आदेश और सरकार की योजना के बीच लोगों को फ्लैट मिलना आसान नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरावली में वन विभाग की करीब पांच सौ हेक्टेयर जमीन पर अवैध निर्माण है। इनमें लगभग 140 फार्म हाउस, शिक्षण संस्थान, होटल व कॉलोनियां बसी हुई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नगर निगम और वन विभाग की ओर से तीन माह से तोड़फोड़ की जा रही है। लेकिन यह कार्रवाई नामात्र तक सीमित हैं। कोर्ट के आदेश पर वन विभाग और नगर निगम ने तत्परता दिखाते हुए 13 फार्म हाउस को तोड़ा। लेकिन उसके बाद फिर कार्रवाई रोक दी गई। तोड़फोड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरियाणा सरकार, वन विभाग और नगर निगम को दो बार कड़ी फटकार लग चुकी है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट सख्त लहजे में कह चुका है कि अरावली से अतिक्रमण हटाने के लिए क्या सरकार को बार-बार कहा जाएगा। इसके बावजूद तोड़फोड़ कार्रवाई ठप है। वहीं खोरी में तोड़फोड़ के बाद मलबा उठाने के संबंध में स्टेटस रिपोर्ट जमा करने के आदेश दिए थे। निगम ने एक सप्ताह में खोरी में मलबा निस्तारण प्लांट लगाने की बात कही थी। इसे लेकर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। अभी तक अधिकारी केवल खोरी में प्लांट लगाकर मलबा निस्तारण की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
अरावली मामले में निगम और वन विभाग की ओर से जल्द ही सुप्रीम कोर्ट स्टेटस रिपोर्ट जमा की जाएगी। तोड़फोड़ के लिए वन विभाग नोडल एजेंसी है। एजेंसी के आदेश पर ही तोड़फोड़ की जाएगी। - यशपाल यादव, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed