फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sunrisers won the tournament by defeating Royal Challengers

Faridabad News: सनराइजर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को हराकर जीती प्रतियोगिता

Sun, 01 Feb 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sunrisers won the tournament by defeating Royal Challengers
विंटर कप टूर्नामेंट का फाइनल 46 रनों से जीता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना भूमि क्रिकेट मैदान पर शनिवार को विंटर कप टूर्नामेंट में सनराइजर्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच यह मुकाबला खेला गया। विंटर कप के इस फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को बेहद आसानी से 46 रनों से हरा दिया। 30 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने 202 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई चैलेंजर्स की टीम 24 ओवरों में महज 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।


सनराइजर्स की ओर से आतिफ खान ने शानदार बल्लेबाजी करते सिर्फ 99 गेंदों पर 126 रनों की पारी खेली जबकि प्रिंस ने 33 रनों का योगदान दिया। चैलेंजर्स की ओर से जश्न और मनीष ने दो-दो विकेट हासिल किए। इसके जवाब में चैलेंजर्स की ओर से बल्लेबाजी को आए हनी भड़ाना ने 55 और अंश सोलंकी ने 27 रन बनाए। सनराइजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अफान मंसूरी ने 25 रन देकर चार विकेट झटके जबकि विवान भड़ाना को तीन विकेट मिले। इस मैन ऑफ द मैच आतिफ खान को और फाइटर ऑफ द मैच मनीष कुमार को दिया घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed