फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sunil Gusain and his family's last rites were performed in Haridwar

Faridabad News: हरिद्वार में हुआ सुनील गुसाईं व परिवार का अंतिम संस्कार

Mon, 14 Apr 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sunil Gusain and his family's last rites were performed in Haridwar
देव प्रयाग नदी में थार गिरने से हुई थी परिवार के सदस्यों की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर जा रही थार देव प्रयाग नदी में गिरने से जान गंवाने वाले सैनिक काॅलोनी के अचीवर्स विला में रहने वाले सुनील गुसाईं व परिवार के लोगों का रविवार को अंतिम संस्कार हुआ। फरीदाबाद में ही जवाहर कॉलोनी के पास रहने वाला सुनील का छोटा भाई व अन्य परिचित रविवार को हरिद्वार पहुंचे। पड़ोसियों ने बताया कि हरिद्वार में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया है।
अचीवर्स विला आरडब्ल्यूए के चेयरमैन कुलदीप जाखड़ ने बताया कि सुनील मूलरूप से चमोली जिले के रहने वाले थे। वर्तमान में वह फरीदाबाद में रह रहे थे। एक रिश्तेदार के यहां शादी से पहले मेहंदी समारोह में शामिल होने के लिए थार में सवार होकर सुनील गुसाईं (45) अपनी पत्नी मीनू गुसाईं (42), बेटे सूजल (16) और धैर्य (12) के साथ गए थे। हादसा बदरीनाथ हाईवे पर हुआ जिसमें देव प्रयाग नदी में कार गिर गई। रविवार को सभी के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि परिवार का कोई भी सदस्य अभी उनके विला पर नहीं आया है। इस हादसे से विला में रहने वाले लोगों को भी सदमा पहुंचा है।
विज्ञापन


जून 2013 में हुई थी पिता की मृत्यु
कुलदीप जाखड़ ने बताया कि रियल स्टेट का कारोबार करने वाले सुनील रात का खाना खाकर टहलते थे। इस दौरान वह सभी पड़ोसियों से उनका हालचाल और सुख दुख पूछते थे। उन्होंने बताया कि सुनील के पिता होशियार की जून 2013 में केदारनाथ में आई त्रासदी में मृत्यु हुई थी। वह हादसा भी सुनील की आंखों के सामने हुआ था। उस सदमे से उभरने में सुनील के परिवार को काफी समय लगा था। पिता की मौत के एक साल बाद ही सुनील की मां की भी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed