{"_id":"6b018dd1fd96a8df54097e18","slug":"students-who-excelled-in-sports-honored-faridabad-news-c-24-1-gur1002-108051-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन
- विधायक तेजपाल तंवर ने किया उद्घाटन, करीब एक दर्जन खेल स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
- दौड़, साइकिल रेस, लॉन्ग जंप और हाई जंप में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
सोहना। कस्बे के शिव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सोहना के भाजपा विधायक तेजपाल तंवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। इनसे शरीर स्वस्थ रहने के साथ अनुशासन की भावना भी विकसित होती है।
विधायक ने कहा कि सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है। स्कूल प्रबंधन की ओर से उनका बुके देकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत खिलाड़ियों के मार्चपास्ट और मशाल जलाकर की गई। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन मुकेश बंसल, पूर्व पार्षद रवि शंकर सिंगला, अनिल गर्ग, मार्केट कमेटी चेयरमैन दयाराम लोहिया, वाइस चेयरमैन अशोक बंसल और एसीपी मुकेश यादव सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
एक दर्जन स्पर्धाओं में दिखाया दमखम-
प्रतियोगिता में करीब एक दर्जन स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इनमें दौड़, साइकिल रेस, लॉन्ग जंप और हाई जंप शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी नकद राशि-
कार्यक्रम में स्कूल चेयरमैन मुकेश बंसल ने घोषणा की कि वार्षिक परीक्षा में निर्धारित अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।