फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students understood the role of research in finding cures for diseases.

Faridabad News: छात्रों ने समझा बीमारियों का इलाज खोजने में शोध की भूमिका

Sun, 01 Mar 2026 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Students understood the role of research in finding cures for diseases.
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान से रूबरू हुए 2000 से अधिक विद्यार्थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिले के रीजनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों और कॉलेजों से आए 2000 से अधिक विद्यार्थी और शिक्षकों को प्रोजेक्ट के माध्यम से जानकारियां दी गईं। विद्यार्थियों को बताया गया कि वैज्ञानिक प्रयोग लोगों के जीवन को कैसे बेहतर बनाते हैं। वैज्ञानिकों ने आसान भाषा में समझाया कि नई तकनीक से ऐसी फसलें तैयार की जा रही हैं, जो कम पानी में भी अच्छी पैदावार दे सकें और कीटों से सुरक्षित रहें। इससे किसानों की परेशानी कम हो सकती है और खाद्य सुरक्षा मजबूत होगी।


छात्रों के लिए लगाए गए प्रदर्शनी में खास उपकरणों की मदद से यह दिखाया गया कि दवाएं कैसे तैयार होती हैं और बीमारियों का इलाज खोजने में शोध की क्या भूमिका होती है। मानव शरीर में कोशिकाएं कैसे बढ़ती और विभाजित होती हैं, इस पर दिखाई गई लघु फिल्म को विद्यार्थियों ने ध्यान से देखा और समझा। संक्रामक बीमारियों से बचाव और उनके इलाज पर हो रहे शोध की जानकारी भी साझा की गई। हैंड्स-ऑन गतिविधियों और सीधे संवाद के जरिये विद्यार्थियों को सवाल पूछने और विज्ञान को समझने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed