फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Street lights will be installed on the alternative route for Mohana Road.

Faridabad News: मोहना रोड के वैकल्पिक मार्ग पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

Wed, 21 Oct 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Street lights will be installed on the alternative route for Mohana Road.
पांच लाख रुपये होंगे खर्च, पंजाबी धर्मशाला से आकाश सिनेमा तक रात में अंधेरे से मिलेगी राहत
विज्ञापन

नगर निगम ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मोहना रोड पर एलिवेटेड सड़क निर्माण के चलते नाले के साथ बने वैकल्पिक मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को जल्द ही रात के अंधेरे से राहत मिलेगी। नगर निगम ने इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस परियोजना पर करीब पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया पूरी होते ही लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

बल्लभगढ़ में मोहना रोड पर 256 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है। इसके लिए सड़क पर पिलर खड़े करने के साथ गर्डर रखने का काम चल रहा है। मुख्य सड़क पर यातायात का दबाव कम करने के लिए मोहना रोड के साथ गुजरने वाले नाले के किनारे वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है। यह मार्ग पंजाबी धर्मशाला से आकाश सिनेमा हॉल के पीछे तक जाता है। बल्लभगढ़ आने-जाने वाले बड़ी संख्या में वाहन चालक इसी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन




रात में अंधेरे के कारण होती है परेशानी

वैकल्पिक मार्ग पर सभी जगह स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नहीं होने के कारण रात के समय अंधेरा छाया रहता है। इससे वाहन चालकों और अन्य राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। अंधेरे के कारण हादसे की आशंका भी बनी रहती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) डालचंद के अनुसार, आकाश सिनेमा से पंजाबी धर्मशाला तक वैकल्पिक मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। परियोजना को पूरा करने के लिए तीन महीने का समय निर्धारित किया गया है। हालांकि, अधिकारियों का प्रयास रहेगा कि निर्धारित समय से पहले ही काम पूरा कर लिया जाए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द बेहतर रोशनी की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed