Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   State-level Junior Kurash Championship to be held in Rohtak on November 29

Faridabad News: रोहतक में 29 नवंबर को होगी राज्य स्तरीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप

Sun, 22 Nov 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
State-level Junior Kurash Championship to be held in Rohtak on November 29
- जिले के खिलाड़ी भी दिखाएंगे दमखम, दो आयु वर्गों में होंगे मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा कुराश एसोसिएशन की ओर से 29 नवंबर को रोहतक में हरियाणा राज्य जूनियर कुराश चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लड़के और लड़कियां हिस्सा लेंगे। गुरुग्राम जिले के खिलाड़ी भी इसमें अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। मुकाबले गोहाना रोड स्थित शिक्षा भारती स्कूल में होंगे। प्रतियोगिता स्वर्गीय मेहताब सिंह (जूडो कोच) की याद में आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को दो आयु वर्गों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पहले वर्ग में एक जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2012 के बीच जन्मे खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। दूसरे वर्ग में एक जनवरी 2006 से 31 दिसंबर 2009 के बीच जन्मे खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। दोनों आयु वर्गों में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

पहले आयु वर्ग में लड़कों के लिए 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 71, 77, 83 और 83 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग रखे गए हैं। लड़कियों के मुकाबले 33, 36, 40, 44, 48, 52, 57, 63 और 70 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में होंगे। दूसरे आयु वर्ग में लड़कों के लिए 50, 55, 60, 66, 73, 81, 90 और 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग निर्धारित हैं। लड़कियों के लिए 40, 44, 48, 52, 57, 63, 70 और 70 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग होंगे। हरियाणा कुराश एसोसिएशन के महासचिव सोमबीर पवारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक जिलों की एसोसिएशन को निर्धारित समय से पहले अपनी टीमों की सूची भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को लाने होंगे जरूरी दस्तावेज-
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड और जन्मतिथि प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। उन्हें अपने निर्धारित आयु और भार वर्ग के अनुसार ही मुकाबलों में उतरना होगा। इसके अलावा खेल की उचित पोशाक और पहचान पत्र भी साथ रखना होगा। प्रतियोगिता भारतीय कुराश एसोसिएशन के नियमों के अनुसार कराई जाएगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसमें हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को भागीदारी प्रमाण पत्र भी मिलेगा। प्रतियोगिता से जूनियर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed