फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   sports

एमडीयू की खेलकूद प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी

Sun, 21 Nov 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
sports
फरीदाबाद। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। 17 जनवरी से चार जुलाई तक कई वर्गों में यह आयोजित होंगी। अभी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार स्कील हील्स कैंप का आयोजन 17 से 4 जनवरी तक मनाली में आयोजित किया जाएगा। लड़कों के ग्रुप के कैंप 17 से 25 जनवरी तक आयोजित होंगे। वहीं, लड़कियों के 27 से 4 फरवरी तक आयोजित होंगे। नैनीताल के धनाचुरु में 19 जनवरी से 3 फरवरी तक बहुउद्देशीय एक्टिविटी एंड ओरिएंटेशन शिविर आयोजित होंगे। लड़कों के 19 से 27 जनवरी तक और लड़कियों के 27 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित होंगे। वहीं, हरियाणा के मोरनी हिल्स में वैल्यूवेस कैंप आयोजित होंगे, जो 17 जनवरी से चार फरवरी तक चलेंगे। शिमला में ट्रैकिंग, रॉक क्लांबिंग और साइक्लिंग एक फरवरी से 18 फरवरी तक होगी। एक फरवरी से 18 फरवरी तक नैनीताल में विंटर कैंप का आयोजन किया जाएगा। लड़कियों का कैंप एक फरवरी से नौ फरवरी तक होगा जबकि लड़कों का कैंप 10 फरवरी से 18 फरवरी तक चलेगा। 18 फरवरी से सात मार्च तक एलिमेंट्री कैंप आयोजित होंगे। इसमें प्रत्येक जगह से एक लड़का और एक लड़की हिस्सा लेंगे। लड़कियों के लिए 25 मई से तीन जुलाई और लड़कों के लिए 17 मई से 25 मई तक कैंप चलेगा। नैनीताल में यूथ लीडरशिप ट्रेनिंग कैंप एक से 18 जून तक चलेगा। लड़कियों के लिए एक जून से नौ जून तक और लड़कों के लिए 10 से 19 जून तक आयोजित किया जाएगा। नेहरू कॉलेज खेल के प्रोफेसर डॉ. गौतम का कहना है कि जल्द ही जिले के लिए भी शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed