फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sponsorship of 5 lakh each for Aditi and Anandita

खेल शॉर्ट : अदिति और आनंदिता को पांच-पांच लाख की स्पॉन्सरशिप

Tue, 13 Oct 2026 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Sponsorship of 5 lakh each for Aditi and Anandita
फरीदाबाद। जिले की टेनिस खिलाड़ी अदिति रावत और आनंदिता उपाध्याय को जूते बनाने वाली कंपनी कैंपस की ओर से सालाना पांच-पांच लाख रुपये की स्पॉन्सरशिप दी गई है। इससे दोनों खिलाड़ियों को खेल में आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। अदिति रावत ने जून में देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय लॉन टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीता था। फाइनल में उन्होंने गारुगुपति वेनिला रेड्डी को 6-0, 6-0 से हराया। वह फरीदाबाद टेनिस अकादमी में अभ्यास करती हैं। आनंदिता उपाध्याय ने अगस्त 2025 में चीन में आयोजित अंडर-16 रोलैंड-गैरोज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। उनका चयन बिलीजियन कप के लिए भी हुआ था। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed