फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Soumya Bharadwaj won three gold medals in the Kick Boxing Cup

Faridabad News: सौम्या भारद्वाज ने किक बॉक्सिंग कप में जीते तीन स्वर्ण पदक

Tue, 10 Feb 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Soumya Bharadwaj won three gold medals in the Kick Boxing Cup
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। खेल जगत में फरीदाबाद की प्रतिभाएं लगातार अपनी चमक बिखेर रही हैं। इसी कड़ी में शहर की नन्हीं किक बॉक्सर सौम्या भारद्वाज ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित 5वीं इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। 4 से 8 फरवरी तक चली इस प्रतियोगिता में सौम्या ने अपनी फुर्ती और तकनीक से विदेशी खिलाड़ियों को पछाड़कर देश की झोली में तीन स्वर्ण पदक डाले।


कोच संतोष कुमार अग्रवाल और सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही सौम्या ने 10 से 12 वर्ष की आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने पॉइंट फाइट के माइनस 32 किग्रा, किक लाइट के माइनस 32 किग्रा और पॉइंट फाइट प्रोफेशनल गाला फाइट के माइनस 37 किग्रा में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed