फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sought happiness and prosperity after having a 'darshan' (sacred viewing) of Goddess Skandamata.

Faridabad News: मां स्कंदमाता के दर्शन कर मांगी सुख-समृद्धि

Thu, 15 Oct 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sought happiness and prosperity after having a 'darshan' (sacred viewing) of Goddess Skandamata.
मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह से लगीं कतारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को शहर के मंदिरों में श्रद्धा और आस्था का संगम देखने को मिला। मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन और हवन के आयोजन हुए। वहीं, नवरात्र के अंतिम दिनों में होने वाले कंजक पूजन को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। तिकोना पार्क स्थित श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सिद्धदाता आश्रम और सिद्धपीठ काली मंदिर सहित शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने मां को फूल, फल और प्रसाद अर्पित किया। मंदिरों में गूंजते माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। घरों में भी महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन



मां स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व


श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां स्कंदमाता की विशेष पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर परिवार और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि मां स्कंदमाता को भगवान कार्तिकेय की माता के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, उनकी आराधना से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से जीवन में प्रेम, सेवा और सद्भाव के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। हार्डवेयर चौक स्थित राजीव कॉलोनी के प्राचीन शिव मंदिर के आचार्य पंडित सर्वेश पांडे ने बताया कि नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व है। श्रद्धालु फल, फूल और प्रसाद अर्पित कर मन की शांति और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed