फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Smart city parks will be illuminated with solar lights

Faridabad News: फ्लायर या टॉप बाक्स स्मार्ट सिटी के पार्क सोलर लाइट से होंगे जगमग

Thu, 14 Sep 2023 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
Smart city parks will be illuminated with solar lights
नगर निगम ने 57 लाख रुपये का टेंडर जारी किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के पार्क सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। ऐेसे में बिजली गुल होने पर भी पार्काें में अंधेरा नहीं होगा। इसके लिए नगर निगम ने बड़खल और बल्लभगढ़ के कुछ पार्कों में सेंसर युक्त सोलर लाइटें लगाने का टेंडर जारी कर दिया है। फिलहाल पांच पार्काें पर करीब 57 लाख रुपये खर्च होंगे।
नगर निगम क्षेत्र में कई बड़े पार्क हैं लेकिन सही रखरखाव न होने से उनका हाल बदहाल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्काें का उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में निगम पार्काें में हरियाली, बेंच के साथ लाइट व्यवस्था को बेहतर करने में जुट गया है। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है। नगर निगम वार्ड-12 के पार्कों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने जा रहा है। इस पर करीब 19.04 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, वार्ड 14, 15 व 19 के पार्कों पर 19.60 लाख रुपये खर्च होंगे। सिटी पार्क और राजा नाहर सिंह पार्क वार्ड-38 बल्लभगढ़ में 18.20 लाख रुपये से लाइटें लगाई जाएंगी। नगर निगम सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट लगवाने पर जोर दे रहा है। निगम के कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम ने बताया कि कुछ पार्काें में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का टेंडर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें बिजली और सौर ऊर्जा दोनों से चलाया जाएगा। इससे बिजली गुल होने पर पार्कों में अंधेरा नहीं होगा। दूसरा सेंसर युक्त होने पर दिन में स्वत: ही बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन

निगम के पास 717 पार्क
शहर में एनआईटी रोज गार्डन पार्क, बराही तालाब पार्क सेक्टर-19, बाबा फरीद पार्क ओल्ड फरीदाबाद, मेट्रो स्टेशन सेक्टर 19, चौधरी रणवीर सिंह हुड्डा पार्क सेक्टर 17, सेंट्रल पार्क सेक्टर 15, सर छोटू राम पार्क सेक्टर-11, संत सूरदास पार्क सेक्टर आठ, कल्पना चावला पार्क बल्लभगढ़ और नाहर सिंह पार्क बल्लभगढ़ प्रमुख पार्क हैं। इसमें कुछ पार्क 18 एकड़ से 20 एकड़ तक में हैं। निगम के पास 717 पार्क हैं। हालांकि करीब 384 पार्कों का देखरेख आरडब्ल्यूए कर रही हैं। एनआईटी एक निवासी विष्णु गोयल ने बताया कि शहर के पार्काें की हालत ठीक नहीं है। अक्सर लाइट नहीं होने से लोग शाम को पार्क के अंदर नहीं जा पाते। इस ओर नगर निगम को गंभीरता से काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed